श्वेता मेनन को मिला रहमान का साथ
Actor Rahman on Shweta Menon Controversy: मलयालम और तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रहमान ने अभिनेत्री श्वेता मेनन के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है. एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले श्वेता पर लगे आरोपों को रहमान ने साजिश करार देते हुए विरोधियों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि श्वेता पर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों को पढ़कर वह हैरान और गुस्से में हैं.
दरअसल, श्वेता मेनन एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं. इस बीच उनके खिलाफ बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है. केरल के एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने उनके खिलाफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 की धारा 67 ए के तहत एफआईआर दर्ज की है. इस मामले ने केरल फिल्म इंडस्ट्री को दो गुटों में बांट दिया है.
रहमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखते हुए श्वेता का बचाव किया. उन्होंने कहा, "श्वेता, जब मैंने तुम्हारे खिलाफ लगे झूठे आरोपों के बारे में पढ़ा, तो मुझे गहरा सदमा लगा और गुस्सा भी आया. मैं तुम्हें करीब तीन दशक से जानता हूं और तुम हमेशा हमारी इंडस्ट्री की सबसे ईमानदार और दयालु लोगों में से रही हो."
उन्होंने याद किया कि भले ही उन्होंने श्वेता के साथ सिर्फ एक फिल्म में काम किया हो, लेकिन कई शो में साथ बिताया समय उनकी दोस्ती और उनके स्वभाव को समझने के लिए काफी था. रहमान ने बताया कि श्वेता हमेशा अपने साथी कलाकारों, क्रू मेंबर्स, आयोजकों और फैंस का ख्याल रखती थीं. यहां तक कि बीमार क्रू मेंबर्स के लिए चुपचाप दवाइयां खरीद लाती थीं, बिना किसी प्रशंसा की उम्मीद के.
मौजूदा विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रहमान ने लिखा, "जो कुछ भी हो रहा है, वो पूरी तरह से बकवास है. मुझे साफ दिख रहा है कि यह सब तुम्हारी छवि खराब करने और तुम्हें एएमएमए अध्यक्ष बनने से रोकने की चाल है. ऐसे गंदे खेल राजनीति में आम हैं, लेकिन हमारी इंडस्ट्री में ऐसा देखना बेहद निराशाजनक है."
अभिनेता ने श्वेता को हिम्मत न हारने की सलाह दी और कहा, "तुम इस मुश्किल से कहीं ज्यादा मजबूत हो. जो लोग तुम्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें एक दिन अपने कर्मों का फल जरूर मिलेगा. मुझे पूरा विश्वास है कि तुम एएमएमए की बेहतरीन अध्यक्ष बनोगी और मैं तुम्हारे साथ पूरी तरह खड़ा हूं."
इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan Special: बॉलीवुड के ये भाई-बहन जो लाइमलाइट से रहते हैं दूर, लेकिन रिश्ता है बेहद खास
फाइल फोटो
Ganesh Chaturthi in Bollywood: गणपति बप्पा के स्वागत का इंतजार उनके भक्त हर साल बेसब्री से करते हैं. देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. जहां लोग भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और भक्ति में लीन रहते हैं, वहीं इस त्योहार की झलक हमें बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब दिखाई देती है. कई दशकों से हिंदी सिनेमा ने गणपति महोत्सव को न केवल पर्दे पर उतारा है, बल्कि अपनी कहानियों को इससे गहराई से जोड़ा भी है. फिल्मों में बने गाने, आरती और गणेश विसर्जन के दृश्य दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाते हैं. इतना ही नहीं, कई फिल्मों के टर्निंग पॉइंट गणेश चतुर्थी के इर्द-गिर्द ही रचे गए हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जहां गणपति बप्पा सिर्फ पर्दे पर नहीं, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा बने.
गणपति गानों की शुरुआत
बताया जाता है कि 1980 के दशक से गणपति गीतों को फिल्मों में अलग पहचान मिलने लगी थी. फिल्म हमसे बढ़कर कौन (1981) में मोहम्मद रफी, शैलेंद्र सिंह और आशा भोसले की आवाज़ में गाया गया गाना देवा हो देवा गणपति देवा इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी हर पंडाल में बजता सुनाई देता है. इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म डॉन का मोरेया रे और सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड का जलवा भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया.
अग्निपथ (1990 और 2012)
फिल्म अग्निपथ के दोनों वर्ज़न में गणपति विसर्जन का दृश्य बेहद अहम है. 1990 की फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार विजय दीनानाथ चौहान विसर्जन के दौरान अपने गांव लौटता है और कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच जाती है. वहीं 2012 की फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ गणपति विसर्जन का जश्न बढ़ती हिंसा से जुड़कर कहानी को भावनात्मक और नाटकीय ऊंचाई देता है.
वास्तव (1999)
महेश मांजरेकर की फिल्म वास्तव मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी. संजय दत्त का किरदार रघुनाथ नामदेव शिवलकर और उसके दोस्त डेढ़फुटिया की कहानी में गणेश उत्सव एक प्रतीक के तौर पर दिखाई देता है. फिल्म के क्लाइमैक्स में जब पूरा परिवार आरती में शामिल होता है, तब डेढ़फुटिया पुलिस के हाथों पकड़ा जाता है और उसकी मौत एक फेक एनकाउंटर में हो जाती है. इस दृश्य ने दिखाया कि किस तरह उत्सव की भक्ति और अपराध की काली दुनिया एक साथ टकराती है.
एबीसीडी (2013)
रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी में गणपति सॉन्ग साडा दिल भी तू दर्शकों के दिलों में आज भी बसा है. यह गाना सिर्फ डांस और एनर्जी का प्रतीक नहीं था, बल्कि फिल्म में एक बड़ा मोड़ भी लाता है. जब प्रभु देवा का किरदार विष्णु अपनी टीम के साथ परफॉर्म करता है, तो मंच पर मौजूद हर कोई भावुक हो जाता है. इवेन उसका दुश्मन भी. गाने में दिखाया गया इमोशनल ड्रामा दर्शकों की आंखों में आंसू ला देता है और यही इसकी खूबसूरती है.
सत्या (1998)
रामगोपाल वर्मा की फिल्म सत्या का क्लाइमैक्स भी गणपति विसर्जन पर आधारित है. इस फिल्म में भीड़-भाड़ वाले माहौल में सत्या अपने दोस्त भीकू महात्रे की मौत का बदला भाऊ नामक नेता से लेता है. विसर्जन के दौरान होने वाली हत्या न केवल फिल्म को रोमांचक अंत देती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि विघ्नहर्ता गणपति बुराई का अंत करते हैं.
गणपति गाने और भक्ति का मेल
इन फिल्मों के अलावा भी कई गाने और दृश्य हैं जो गणपति उत्सव के साथ जुड़े हुए हैं. यह सिर्फ धार्मिक आस्था को ही नहीं दर्शाते, बल्कि समाज और संस्कृति को जोड़ने का काम भी करते हैं. जब लोग देवा हो देवा, मोरेया रे या साडा दिल भी तू गाते हैं, तो यह गाने पंडालों और घरों की भक्ति का हिस्सा बन जाते हैं.
फाइल फोटो
Parm Sundari Movie Release Date: बॉलीवुड के दर्शकों के लिए खुशखबरी है. नॉर्थ-साउथ कल्चर को जोड़ती एक रोमांटिक कहानी पर आधारित फिल्म ‘परम सुंदरी’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी. ट्रेलर और गानों के बाद से ही दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ताजा जानकारी यह है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) से मंजूरी मिल चुकी है.
सेंसर बोर्ड ने दिया U/A 13+ सर्टिफिकेट
फिल्म को लेकर सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि सेंसर बोर्ड ने इसमें कोई भी सीन नहीं हटाया है. हालांकि, कुछ डायलॉग्स और शब्दों पर कैंची जरूर चलाई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC ने फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट प्रदान किया है. इसका मतलब है कि यह फिल्म 13 साल से अधिक उम्र के दर्शक बिना किसी रोक-टोक के देख सकते हैं, जबकि 13 साल से कम उम्र के बच्चों को इसे देखने के लिए माता-पिता या अभिभावक की मौजूदगी जरूरी होगी.
कौन-कौन से बदलाव किए गए?
फिल्म में रोमांटिक गानों और कुछ डायलॉग्स पर सेंसर बोर्ड की खास नजर रही. लोकप्रिय रोमांटिक गाना ‘परदेसिया’ बिल्कुल वैसा ही रखा गया है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया. माना जा रहा था कि फिल्म के हॉट सॉन्ग ‘भीगी साड़ी’ पर सेंसर बोर्ड का हस्तक्षेप हो सकता है, लेकिन इसमें भी किसी तरह की कटौती नहीं की गई. हालांकि, कुछ डायलॉग्स और शब्दों को बदलने और म्यूट करने का निर्देश दिया गया. उदाहरण के लिए, सबटाइटल्स में इस्तेमाल किए गए गाली-गलौज वाले शब्द को ‘इडियट’ (बेवकूफ) से बदल दिया गया. फिल्म में उपयोग किए गए ‘ब्लडी’ और ‘चर्च’ जैसे शब्दों को म्यूट किया गया है और सबटाइटल्स से भी हटा दिया गया. वहीं, ‘फादर’ शब्द को भी चर्च से जुड़े संदर्भ में बोलने पर म्यूट किया गया.
एंड क्रेडिट्स में मिला गाने का परमिशन
सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एंड क्रेडिट्स में गाने ‘सुन मेरे यार वे’ को चलाने की मंजूरी दे दी है. आम तौर पर एंड क्रेडिट्स में बैकग्राउंड गानों पर भी सेंसर की नजर रहती है, लेकिन ‘परम सुंदरी’ के मेकर्स के लिए यह अच्छी खबर है.
फिल्म की लंबाई और रिलीज डेट
परम सुंदरी’ की कुल लंबाई 136 मिनट यानी करीब 2 घंटे 16 मिनट है. फिल्म को 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा. मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म युवाओं और फैमिली ऑडियंस, दोनों को पसंद आएगी.
कहानी में नॉर्थ-साउथ कल्चर का टच
फिल्म की खासियत यह है कि इसमें नॉर्थ और साउथ इंडिया की सांस्कृतिक झलक एक साथ देखने को मिलेगी. रोमांटिक एंगल के साथ-साथ पारिवारिक रिश्ते और सांस्कृतिक टकराव की कहानी को भी फिल्म में दिखाया गया है. माना जा रहा है कि यह फिल्म दोनों ही क्षेत्रों के दर्शकों को जोड़ने में सफल होगी.
पहली बार साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और जाह्नवी
‘परम सुंदरी’ की एक और खासियत है इसकी कास्टिंग. सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर पहली बार ऑन-स्क्रीन रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे. दोनों सितारों की जोड़ी को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा तेज है.
फिल्म की डायरेक्शन और प्रोडक्शन टीम
इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है. इससे पहले तुषार को उनकी डेब्यू फिल्म ‘दसवी’ के लिए काफी तारीफें मिली थीं. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स ने संभाली है. मैडॉक फिल्म्स ने पिछले कुछ वर्षों में कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें स्त्री, बाला और मिमी जैसी फिल्में शामिल हैं. अब दर्शकों की उम्मीदें ‘परम सुंदरी’ से भी काफी ज्यादा हैं.
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की उम्मीद
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘परम सुंदरी’ अपनी रिलीज़ के शुरुआती दिनों में ही अच्छा बिज़नेस कर सकती है. रोमांटिक फिल्मों का भारतीय दर्शकों में हमेशा खासा क्रेज रहा है और सिद्धार्थ-जाह्नवी की जोड़ी इसको और मजबूत कर सकती है. इसके अलावा, नॉर्थ-साउथ का मेल और शानदार म्यूजिक फिल्म की बड़ी ताकत साबित हो सकता है.
फाइल फोटो
Priyanka Chopra: हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एस.एस. राजामौली की नई फिल्म ‘वाराणसी’ के लुक और टाइटल लॉन्च का भव्य आयोजन हुआ. इस खास इवेंट में फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की और अपने रॉयल लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. प्रियंका का ट्रेडिशनल अंदाज़ इतना शानदार था कि वो इवेंट की पूरी लाईमलाइट ले गईं.
प्रियंका चोपड़ा का शाही और डिवाइन लुक
प्रियंका ने इस मौके पर डिजाइनर अनामिका खन्ना का बनाया हुआ खूबसूरत सफेद लहंगा पहना, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. उनके आउटफिट में आइवरी और गोल्ड की झलक थी, जो उन्हें एक डिवाइन गॉडेस जैसा लुक दे रहा था. लहंगे पर नाज़ुक फूलों की कढ़ाई, गोल्ड क्रिस्टल्स और सीक्विन का काम इसे और भी स्पेशल बना रहा था. स्कर्ट के बॉर्डर पर एंटीक गोल्ड मेटैलिक एम्ब्रॉयडरी लहंगे को शाही टच दे रही थी.
प्रियंका ने 16 नवंबर को इंस्टाग्राम पर इस लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "अपने अंदर की देवी को प्रकट करते हुए", जो उनके पूरे अंदाज़ से बिल्कुल मेल खाता है. उनके लहंगे के साथ मैच करता हुआ वर्क वाला दुपट्टा और उसका गोल्डन बॉर्डर उनके एथनिक लुक की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था.
दक्षिण भारतीय ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप ने बढ़ाया लुक का जलवा
प्रियंका ने इस इवेंट में साउथ इंडियन स्टाइल की ज्वेलरी पहनी थी जिसमें पारंपरिक कमरबंद, सोने और मोतियों से बनी हेयर एक्सेसरीज और माथे पर लगी हरी बिंदी शामिल थी. लंबे बालों में टेंपल ज्वेलरी स्टाइल की सजावट उनकी चोटी को बेहद आकर्षक बना रही थी. मेकअप में भी उन्होंने बैलेंस रखकर एक ग्लोइंग लुक चुना. चमकदार हाइलाइटर, हल्का ब्लश, आईलाइनर-काजल का परफेक्ट टच और होंठों पर लाइट ब्राउन लिपस्टिक उनके पूरे लुक को पूरा कर रहे थे.
शादियों के लिए परफेक्ट है प्रियंका का सफेद लहंगा
अगर आप किसी शादी या प्री-वेडिंग फंक्शन में खास दिखना चाहती हैं, तो प्रियंका का यह लुक शानदार इंस्पिरेशन बन सकता है. सफेद लहंगा आजकल ट्रेंड में है और साउथ इंडियन ज्वेलरी के साथ इसका कॉम्बिनेशन बेहद रॉयल लगता है. संगीत, मेहंदी या कॉकटेल जैसे फंक्शन्स के लिए यह लहंगा दुल्हनों और ब्राइड्समेड्स दोनों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है.